दिल्ली में 150 झुग्गियां खाक, 2 की मौत
पुलिस ने कहा कि कड़कड़डूमा अदालत परिसर के पीछे स्थित विश्वास नगर झुग्गी बस्ती में अपराह्न् लगभग 2.30 बजे आग लग गई। इस दौरान साढ़े तीन साल की बच्ची मुस्कान और 45 वर्षीय श्रमिक शहजाद आग की लपटों से घिर गए और दोनों की मौत हो गई।
अधिकारियों के अनुसार झुग्गियों में रखे कुछ गैस सिलिंडर भी फट गए, जिसके कारण आग तेजी के साथ फैल गई। आग को बुझाने के लिए अग्निशमन दल की कम से कम 18 गाड़ियां लगाई गईं, तब जाकर लगभग शाम छह बजे आग पर काबू पाया जा सका। आग में 150 से अधिक झुग्गियां खाक हो गईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications