राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण कार्यो की सीडी व पुस्तिका तैयार
यह पुस्तिका जिला स्तर, राज्य स्तर तथा राष्ट्रीय स्तर पर जलाये जा रहे विद्युतीकरण कार्यक्रम के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएगी। जिलास्तर की पुस्तिका में एक कोड के साथ में उन गांवों के नाम बताये गये हैं जिनमें आरजीजीवीवाई के तहत विद्युतीकरण का कार्य चलाया जा रहा है। इन पुस्तिकाओं का वितरण निर्वाचित प्रतिनिधियों तथा अन्य लोगों के बीच किया जाएगा। फिलहाल सीडी तथा पुस्तिकाओं का निर्माण किया गया है जो जिलास्तर तक जानकारी मुहैया कराएंगी।
ग्रामवार जानकारी प्रत्येक राज्य में एक जिले के लिए उपलब्ध कराई गई है। सिलसिलेवार सभी गांवों के बारे में जानकारी बाद में जल्दी ही मुहैया कराई जाएगी। सीडी तथा पुस्तिका को आज नई दिल्ली में राज्यों तथा संघ शासित क्षेत्रों के विद्युत मंत्रियों के सम्मेलन में जारी किया गया। इस पहल से योजना के कार्यान्वयन में पारदर्शिता तथा जिम्मेदारी आने की आशा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications