मून का ईरान में हिंसा रोकने का आह्वान
सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया कि चुनाव बाद नागरिकों के खिलाफ हिंसा से महासचिव चिंतित हैं।
मून ने "गिरफ्तारियों,धमकी और बल प्रयोग को तत्काल रोकने" का आग्रह किया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अधिकारियों की कड़ी चेतावनी के बावजूद करीब 1,000 विपक्षी समर्थकों ने सोमवार को 12 जून को हुए चुनाव में धांधली के विरोध में प्रदर्शन किया। समाचारों पर प्रतिबंध के कारण पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोलों के उपयोग की पुष्टि नहीं हो पाई।
बान ने ईरानी अधिकारियों से मौलिक नागरिक और राजनीतिक अधिकारों विशेषकर अभिव्यक्ति, संघ बनाने और सूचना की आजादी का सम्मान करने और शांतिपूर्ण हल का आग्रह किया।
बयान में कहा गया कि मून को आशा है कि ईरानी लोगों की राजनीतिक इच्छा का पूरा सम्मान किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications