ओबामा के शीर्ष सहयोगी का भारत दौरा 25 जून को
राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता माइक हमर ने सोमवार को दौरे की घोषणा की।
अफगानिस्तान और पाकिस्तान में अमेरिका की नई युद्ध योजना को लागू करने का निरीक्षण करने के बाद भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एम. के. नारायणन के निमंत्रण पर जोंस भारत का दौरा करेंगे।
हमर ने परिषद की एक विज्ञाप्ति में कहा राष्ट्रपति के आग्रह पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेम्स जोंस नई व्यापक रणनीति के अमल का निरीक्षण करने के लिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान की यात्रा करेंगे।
विज्ञप्ति में कहा गया कि भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा तथा मजबूत करने के वर्तमान प्रयासों के तहत जोंस भारत का दौरा करेंगे।
सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान और अफगानिस्तान दौरे की वास्तविक तिथि का खुलासा नहीं किया गया लेकिन कहा गया कि जोंस 25 जून को नई दिल्ली में होंगे।
जोंस की भारत यात्रा को अगले महीने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के उच्च स्तरीय भारतीय दौरे की तैयारी से जोड़ कर देखा जा रहा है, जिसमें ओबामा प्रशासन से द्विपक्षीय संबंधों का एजेंडा तय होने की आशा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications