बैतुल्लाह महसूद को चुनौती देने वाला आतंकवादी मारा गया

समाचार एजेंसी डीपीए ने समाचार चैनल जियो टीवी के हवाले से खबर दी है कि जैनुद्दीन डेरा इस्माइल खान शहर स्थित अपने मकान में मारा गया। उसे मारने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका एक समर्थक ही था। बहरहाल, किसी भी समूह ने जैनुद्दीन को मारे जाने के जिम्मेदारी नहीं ली है।

ज्ञात हो कि जैनुद्दीन ने हाल ही में बैतुल्लाह महसूद पर विदेशी हाथों में खेलने का आरोप लगाया था और कहा था कि वह अपने ही देश में आतंक फैला रहा है। उसने तालिबान के खिलाफ चलाई जा रही सैन्य कार्रवाई का समर्थन किया था।

सरकार ने 14 जून को घोषणा की थी कि सुरक्षा बलों को महसूद के खिलाफ अभियान को निर्णायक स्थिति में पहुंचाने को कहा गया है। महसूद पर दर्जनों आंतकवादी हमलों को अंजाम देने का आरोप है। पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या का षडयंत्र रचने का भी आरोप उस पर है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+