भारत ने सुरक्षा परिषद के विस्तार की मांग दोहराया
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि दो दौर की चर्चा में सदस्य राष्ट्रों का बहुमत संस्था में वास्तविक सुधार चाहता है और उम्मीद जताई कि वार्ता के तीसरे दौर में चर्चा का केंद्र इस संबंध में कार्रवाई पर केंद्रित होगा।
इस मुद्दे पर एक अनौपचारिक चर्चा में उन्होंने सुरक्षा परिषद में सुधार की अनिवार्यता और इस आंदोलन को इतिहास में कैद करने की निर्थकता पर बयान दिया।
उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों का विरोध करने वाले देशों से आग्रह किया कि वे अपने निजी हितों और असुरक्षा की भावना से ऊपर उठकर मानवता की बेहतर भलाई के लिए बहुमत का साथ दें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications