राजधानी में पारा 45 डिग्री तक पहुंचने के आसार
सफदरजंग मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के कारण राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मौसम गर्म बना रहेगा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ऊपर बने रहने की संभावना है।"
मंगलवार को न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि सुबह 8.30 बजे तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून में देरी के कारण तेज गर्मी का प्रकोप जारी रहने की उम्मीद है।
मानसून के आगमन में 10 दिनों की देरी होने की संभावना है और इसके एक जुलाई तक राजधानी पहुंचने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications