मप्र में स्थापित होगा पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। इस बैठक में पशु एवं मत्स्य पालकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय विधेयक 2009 में कुछ संशोधन किए जाने के साथ अनुमोदन किया गया। वैसे प्रदेश में दो कृषि विश्वविद्यालय हैं जो पशुपालकों की जरूरतों को पूरा नहीं कर पाते हैं।
मंत्रिपरिषद की बैठक में आकस्मिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ईएमआरआई हैदराबाद के माध्यम से संचालित कम्प्रेहेंसिव रिस्पॉन्स यूनिट क्रियान्वित करने का निर्णय लिया है। इसके पहले चरण में 100 एम्बुलेंस लेने के साथ सभी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों को ईएमआरआई द्वारा संबद्घ किया जाएगा। इतना ही नहीं एक केन्द्रीय कॉल सेन्टर स्थापित किया जाएगा। जिसमें सभी प्रकार की आपातकालीन स्थितियों में जानकारी दूरभाष पर ली जाएगी और संबंधित विभाग को भेजी जाएगी ताकि पीड़ित को यथासंभव चिकित्सा सुविधा मिल सके।
मंत्रिपरिषद की बैठक में क्षेत्रीय योजना के अंतर्गत चिकित्सा महाविद्यालय भोपाल में फिजिकल, मेडीकल, रीहैविलीटेशन सेंटर की स्थापना के लिए 736 लाख की परियोजना को मंजूरी दी गई। साथ ही स्थानीय निधि संपरीक्षा संचालनालय के अंतर्गत 138 पदों को भरने की भी स्वीकृति प्रदान की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications