सोनभद्र में विस्फोटकों के साथ नक्सली गिरफ्तार
जिले के पुलिस अधीक्षक राम कुमार ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि बालेश्वर ठाकुर नाम के एक नक्सली को आज तड़के एसओजी ने कोन थाना-क्षेत्र के जंगलों से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली के कब्जे से 20 जेलेटिन राड, 10 डेटोनेटर सहित अन्य विस्फोटक जब्त किया गया।
कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में नक्सली ने स्वीकार किया कि बरामद विस्फोटक वह अपने भाई अनिल ठाकुर जो बिहार के गढ़वा जिले में नक्सलियों का सब-जोनल एरिया कमांडर है, उसे पहुंचाने जा रहा था। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications