वाशिंगटन में भूमिगत रेल दुर्घटना में 4 की मौत, 66 घायल (लीड-1)

वाशिंगटन, 23 जून (आईएएनएस)। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन के मेयर एड्रीएन फेंटी ने कहा कि सोमवार को दो भूमिगत रेलगाड़ियों की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और 66 घायल हुए।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार दुघर्टना स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजे वाशिंगटन की मेरीलैंड राज्य से लगी सीमा पर हुई।

स्टेशनों के बीच रूकी एक रेलगाड़ी को पीछे से आ रही दूसरी रेलगाड़ी ने टक्कर मार दी। टेलीविजन फुटेज में दिखाया गया है कि बुरी तरह क्षतिग्रस्त डिब्बे एक दूसरे के ऊपर चढ़ गए हैं। दुर्घटना के कारण इस मार्ग पर रेल यातायात रोकना पड़ा।

मृतकों में टक्कर मारने वाली रेलगाड़ी का चालक भी शामिल है।

वाशिंगटन के अग्निशमन सेवा प्रमुख डेनिस रुबिन ने बताया कि 66 घायलों में 50 लोगों को हल्की चोटें आइर्ं हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों की संख्या 12 है,इनमें से दो की हालत गंभीर है और दो को हवाई मार्ग से अस्पताल भेजा गया।

स्थानीय टेलीविजन एबीसी 7 के एक रिपोर्टर ने बताया कि कई लोगों की हड्डियां टूटी हैं।

वाशिंगटन और उससे लगे मेरीलैंड तथा वर्जीनिया के उपनगरों में मेट्रो ट्रेन और बसों की संचालन व्यवस्था के प्रमुख जान काटोए ने कहा कि दमकल कर्मचारी अभी भी मलबे से घायलों की तलाश में लगे हुए हैं।

अधिकारियों ने इस मार्ग का उपयोग करने वाले यात्रियों से अन्य मार्गो और दूसरे साधनों का प्रयोग करने को कहा है। वाशिंगटन की भूमिगत रेल व्यवस्था के 33 वर्ष के इतिहास में यह सबसे बड़ी दुर्घटना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+