दुनिया की सबसे छोटी कार का न्यूयार्क में प्रदर्शन
न्यूयार्क, 23 जून (आईएएनएस)। दुनिया की सबसे छोटी कार पील 50 का सोमवार को न्यूयार्क के टाइम्स स्क्वोयर स्थित 'रिप्ली के बिलीव इट आर नॉट' संग्रहालय में प्रदर्शन किया गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार लंदन की पील इंजीनियरिंग ने एक 'सिटी कार' के रूप में इसका निर्माण किया है। एक सीट वाली पील की तिपहिया कार बैटरी से चलती है और 64 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चल सकती है। इसका वजन करीब 68 किलोग्राम और कीमत 25,000 डॉलर है।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड ने पील को सबसे छोटी वैधानिक कार का दर्जा दिया है।
पील कंपनी ने 1960 के दशक में कई गैस आधारित कारें बनाईं थीं लेकिन वे सफल नहीं हुईं।
एक बार चार्ज करने पर यह कार 480 किलोमीटर तक जा सकती है। इसमें एक हैंडल भी लगा है, जिससे चालक इसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक खींचकर ले जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications