सोनिया गांधी से मिले हेमंत सोरेन
दो दिन पहले राज्यसभा के लिए चुने गए हेमंत सोरेन ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ अपनी मुलाकात को एक शिष्टाचार मुलाकात बताया। सोरेन ने कहा कि वह झारखंड में राज्यसभा चुनाव में संप्रग के उम्मीदवारों की जीत पर सोनिया गांधी को बधाई देने आए थे।
इस मौके पर नवनिर्वाचित एक अन्य राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहु भी उपस्थित थे।
झारखंड में सरकार गठन के बारे में पूछे जाने पर सोरेन ने कहा कि कांग्रेस के राज्य प्रभारी के.केशव राव फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं, लिहाजा इस मुद्दे पर 27 जून के बाद चर्चा की जाएगी।
सोरेन ने उस प्रश्न का जवाब देने से इंकार कर दिया, जिसमें उनसे पूछा गया था कि क्या इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष से चर्चा हुई।
इस बीच राज्य में नई सरकार के गठन की संभावनाओं की तलाश के लिए कांग्रेस व झामुमो सहित निर्दलीय विधायक दिल्ली पहुंच गए हैं।
सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस व झामुमो का शीर्ष नेतृत्व राज्य में किसी वैकल्पिक सरकार के गठन के पक्ष में नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications