स्वाइन फ्लू : देश में पीड़ितों की संख्या 68 हुई (राउंडअप)

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को अपने बयान में कहा कि देश में इनफ्जुएंजा ए (एच1एन1) के पीड़ितों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है। इनमें से 41 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

दिल्ली में मनुष्य से मनुष्य में हुए संक्रमण का छठा मामला सामने आया है और इसका शिकार हुआ है 15 वर्षीय किशोर। उसका एक रिश्तेदार स्वाइन फ्लू से पीड़ित था जिससे वह संक्रमित हुआ। इसके साथ ही देश में मनुष्य से मनुष्य में संक्रमण के सात मामले हो चुके हैं। एक मामला हैदराबाद में हो चुका है।

दिल्ली में हुए अन्य मामलों में 58 वर्षीय महिला अमेरिका से 19 जून को लौटी थी और 21 जून को उसमें फ्लू के लक्षण दिखे। एक अन्य 23 वर्षीय महिला कनाडा से 17 जून को दिल्ली लौटी और उसने भी 21 जून को फ्लू के लक्षण की शिकायत की। इन

बेंगलुरू में 25 वर्षीय एक व्यक्ति में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। वह अमेरिका से 22 जून को बेंगलुरू लौटा और हवाई अड्डे पर जांच में ही उसमें फ्लू के लक्षण दिखे।

पांचवां मामला 30 वर्षीय महिला का है जो कि अमेरिका से कुवैत होते हुए 15 जून को हैदराबाद पहुंची। 21 जून को उसने बुखार, गला सूखना और सर्दी की शिकायत की। मंगलवार को उसमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई।

दिल्ली की स्वास्थ्य मंत्री किरण वालिया के मुताबिक दिल्ली में 134 नमूनों की जांच की गई जिसमें से 27 में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

देश में अब तक 504 संदिग्ध व्यक्तियों से लिए गए नमूनों की जांच की गई है। उनमें से 68 में फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें से सात मामले स्थानीय स्तर पर हुए संक्रमण के परिणाम हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 94 देशों में फ्लू के कुल 44,691 मामलों की पुष्टि की है। इनमें से 180 लोगों की मौत हो चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+