मेक्सिको का जलवायु परिवर्तन पर 10 अरब डॉलर के कोष का प्रस्ताव
जियुटेपेक (मेक्सिको), 23 जून (आईएएनएस)। मेक्सिको के राष्ट्रपति फिलीप काल्डेरॉन ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के कार्यक्रमों के लिए दुनिया के अग्रणी देशों से 10 अरब डॉलर के कोष के निर्माण के लिए योगदान करने को कहा है।
ऊर्जा और जलवायु पर अगले महीने होने वाले एक सम्मेलन के दो दिवसीय तैयारी सत्र में सोमवार को काल्डेरॉन ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयासों के विभिन्न कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए वह एक वित्तीय तंत्र की स्थापना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि इस ग्रीन कोष के प्रमुख दानकर्ताओं को इसका प्रबंध अंतर्राष्ट्रीय संस्था के रूप में करना चाहिए।
काल्डेरॉन ने सुझाव दिया कि इसका प्रबंध विश्व बैंक को सौंपा जा सकता है,जो सक्षम संस्था है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications