रमन सिंह केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री से मिले
ग्रामीण विकास मंत्री ने केन्द्र की ओर से पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है ताकि राज्य में ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत चलाए जा रहे नरेगा सहित अन्य कार्यक्रमों को समय पर पूरा किया जा सके।
डॉ. रमनसिह ने नरेगा के तहत भुगतान के मुद्दों पर बातचीत की और लाभागियों के लिए नकद भुगतान का मुद्दा उठाते हुए उन्हें राज्य के डाकखानों और बैंकों से भुगतान कराने की व्यवस्था का आग्रह किया।
डॉ. जोशी ने कार्यक्रम के अमल में पारदर्शिता और सक्षमता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में ग्रामीण आबादी के लाभ की योजनाओं और नरेगा पर अमल के काम में तत्परता लाई जाए। छात्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के साथ राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री राम विचार नेताम भी थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications