ओबामा ने तंबाकू विधेयक पर हस्ताक्षर किए

वाशिंगटन, 23 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सोमवार को एक कानून पर हस्ताक्षर किए जिससे अमेरिकी तंबाकू कंपनियों पर नए प्रतिबंध लगने के साथ ही तंबाकू उद्योग को नियंत्रित करने के लिए सरकार को और अधिकार उपलब्ध हो जाएंगे।

तंबाकू कानून को कांग्रेस के दोनों सदनों ने इस महीने के आरंभ में पारित किया था। ओबामा ने कहा कि कानून,"उस परिवर्तन का प्रतिनिधित्व करता है जिसे बनने में दशकों लगे।"

नए कानून से फलों या मिठाई के फ्लेवर वाली सिगरेटों पर प्रतिबंध लगेगा,जिसे किशोरों को ध्यान में रखकर बनाया जाता है। इसके साथ ही लाइट या अल्ट्रा लाइट सिगरेट के दावों पर भी प्रतिबंध लगेगा। धूम्रपान विरोधी कार्यकर्ता इसे भी स्वास्थ्य के लिए उतना ही खतरनाक मानते हैं। अब चेतावनी का आकार भी बड़ा करना होगा।

इस कानून से पहली बार संघीय नियामक संस्था फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर (एफडीए) को तंबाकू कंपनियों पर व्यापक अधिकार मिले हैं।

इस कानून का स्वास्थ्य कार्यकताओं और कुछ बड़ी तंबाकू कंपनियों ने स्वागत किया है लेकिन इसे न्यायालयों में चुनौती दिए जाने की भी आशा है।

स्वयं भी धूम्रपान छोड़ने के लिए संघर्ष कर रहे ओबामा ने कहा,"दशकों से बच्चों को तंबाकू के हानिकारक प्रभावों से बचाने का लंबा प्रयास सफल हुआ है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+