पंजाब विश्वविद्यालय में थेलेसीमिया से पीड़ित छात्रों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा
विश्वविद्यालय के 'डीन छात्र' कल्याण (डीएसडब्ल्यू )के नवल किशोर ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया, "विश्वविद्यालय सीनेट ने थेलेसीमिया से पीड़ित छात्रों को मुफ्त शिक्षा देने का प्रस्ताव पारित किया है। इसे अगले सत्र से विश्वद्यिालय के सभी विभागों में लागू करने की योजना है।"
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में पहले से ही कैंसर और एड्स से पीड़ित छात्रों के लिए सीट आरक्षित है।
इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता रोहित रूहेला ने आईएएनएस को बताया, "फिलहाल विश्वविद्याल में करीब 300 छात्र थेलेसीमिया से ग्रस्त हैं और वे यहां पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च में इलाज करवा रहे हैं।" उन्होंने बताया कि इस फैसले से पीड़ित छात्र काफी खुश नजर आ रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications