हिमाचल में होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के लिए शुल्क समिति गठित
प्रधान सचिव आयुर्वेद इस समिति के अध्यक्ष होंगे। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति अथवा उनके द्वारा नामजद व्यक्ति, निदेशक चिकित्सा शिक्षा, निदेशक आयुर्वेद, हिमाचल प्रदेश हथकरघा एवं हस्तशिल्प निगम के प्रबन्धक वित्त वी़ क़े मेहता, केन्द्रीय होम्योपैथी परिषद के प्रतिनिधि, आयुर्वेद निदेशालय में सहायक नियंत्रक वित्त एवं लेखा इसके सदस्य होंगे, जबकि उप सचिव आयुर्वेद इसके सदस्य सचिव होंगे।
निदेशक आयुर्वेद तथा सदस्य सचिव प्रत्येक शैक्षणिक सत्र के आरम्भ होने से कम से कम एक माह पूर्व अपने प्रस्ताव तैयार कर इन्हें प्रवेश एवं शुल्क समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए उत्तरदायी होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications