गाजियाबाद में 16 वर्षीय नौकरानी ने की आत्महत्या
पुलिस अधीक्षक (सिटी)यादुवेन्दू ने बताया कि शहर के वैशाली क्षेत्र के सेक्टर-4 में एचडीएफसी बैंक प्रबंधक सुलभ श्रीवास्तव के घर पर नौकरानी के तौर पर प्रतिमा सिंह नामक नामक लड़की को काम पर रखा गया था। उसने नौवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली।
उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब 9 बजे प्रतिमा खाना खाने के बाद सोने चली गई थी। उन्होंने बताया कि लड़की ने मंगलवार को सुबह 5 से 7 के बीच आत्महत्या की होगी। घटना स्थल से कोई स्यूसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है। घटना के बारे में लड़की के परिवार वालों को जानकारी दे दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications