ममता ने रेल अधिकारियों की विदेश यात्राओं पर रोक लगाई
रेल मंत्री ने यहां आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से कहा, "प्रौद्योगिकी के आदान-प्रदान के लिए जरूरी विदेश यात्राओं को तो रोक पाना संभव नहीं है, लेकिन हम अन्य उद्देश्यों के लिए की जाने वाली विदेश यात्राओं को रोकने की कोशिश करेंगे।"
बनर्जी ने कहा कि इस तरीके से होने वाली बचत का इस्तेमाल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को बढ़ाने में किया जाएगा।
रेल मंत्री ने कहा कि ट्रेनों का समय पर संचालन उनकी पहली प्राथमिकता है और उन्हें उम्मीद है कि वह इसमें 85 प्रतिशत सफल होंगी।
उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय नई अधोसंरचनाओं के विकास में भी निवेश करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications