वाशिंगटन में भूमिगत रेल दुर्घटना में 4 की मौत, 66 घायल
वाशिंगटन, 23 जून (आईएएनएस)। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में सोमवार को दो भूमिगत रेलगाड़ियों की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और 66 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार दुर्घटना स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजे वाशिंगटन की मेरीलैंड राज्य से लगी सीमा पर हुई।
स्टेशनों के बीच रूकी एक रेलगाड़ी को पीछे से आ रही दूसरी रेलगाड़ी ने टक्कर मार दी। टेलीविजन फुटेज में दिखाया गया है कि बुरी तरह क्षतिग्रस्त डिब्बे एक दूसरे के ऊपर चढ़ गए। दुर्घटना के कारण इस मार्ग पर रेल यातायात रोकना पड़ा।
मृतकों में टक्कर मारने वाली रेलगाड़ी का चालक भी शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications