लालू ने भाकपा (माओवादी) पर प्रतिबंध का किया विरोध
पटना में मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए लालू प्रसाद ने कहा कि प्रतिबंध समस्या का हल नहीं है। इन नक्सलियों से निपटने के लिए सबसे पहले गरीबी दूर करनी होगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी कई संगठनों पर प्रतिबंध लगाया गया था, उससे क्या हुआ।
उन्होंने पिछले दिनों सीतामढ़ी के पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता योगेन्द्र पांडेय की संदिग्ध हालत में मौत की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की है।
नीतीश कुमार सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि उनके 'सुशासन' में प्रतिदिन संगीन अपराधों का दौर जारी है। उन्होंने बारिश के लिए नीतीश कुमार को नसीहत देते हुए इन्द्र को गीतों के जरिए मनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि देहात में इंद्र देवता को गीत गाकर ही खुश किया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications