हरित राजस्थान कार्यक्रम के तहत जेडीए डेढ़ लाख पेड़ लगाएगा
जेडीए आयुक्त सुधांश पंत ने बताया कि सड़कों के किनारे एवं मीडियन के बीच तथा जेडीए की आवासीय कॉलोनियों सहित विभिन्न स्थानों पर डेढ़ लाख पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हर पौधा पेड़ का रूप ले इसके लिए यह कार्य जनसहभागिता के माध्यम से करवाया जाएगा।
पंत सोमवार को चिन्तन सभागार में जेडीए के उद्यानविज्ञ प्रकोष्ठ के बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने प्रकोष्ठ के कार्यो की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हरित राजस्थान कार्यक्रम के तहत गुलाबी शहर जयपुर को हरा-भरा बनाने के विशेष प्रयास किए जाएं।
उन्होंने कहा कि जेडीए के कार्यक्षेत्र में आवासीय कॉलोनियों, विभिन्न सड़कों के किनारे एवं मीडियन तथा पाकरें में सघन वृक्षारोपण का कार्य मानसून के दौरान किया जाएं।
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत छायादार वृक्ष शीशम, नीम, अमलतास, केसिया, कचनार, जकरण्डा, गुलमोहर, मोरसली, फाईकस बेन्जामिना, अशोक करंज एवं फूलदार झाड़ियों की किस्मानुसार कनेर, हमेलिया, टिकोमा केपिेन्सिस, टिकोमा गुडीचडी, गुढहल, केसिया, टोमेन्टोसा, केसिया अल्हाटा, गोल्डन दुरन्टा, बोगनवेलिया, फाईकस पाण्डा एवं इनरमी आदि किस्मों के पौधे लगाए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications