स्वाइन फ्लू : पांच नए मरीज, देश में पीड़ितों की संख्या 68 हुई
स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को अपने बयान में कहा कि देश में इनफ्जुएंजा ए (एच1एन1) के पीड़ितों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है। इनमें से 37 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
दिल्ली में स्वाइन फ्लू पीड़ितों की संख्या 21 हो गई है। पीड़ितों की संख्या बढ़ता देख दिल्ली सरकार निजी अस्पतालों से भी सहयोग को लेकर विचार कर रही है।
देश में अब तक 504 संदिग्ध व्यक्तियों से लिए गए नमूनों की जांच की गई है। उनमें से 68 में फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें से छह मामले स्थानीय स्तर पर हुए संक्रमण के परिणाम हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 94 देशों में फ्लू के कुल 44,691 मामलों की पुष्टि की है। इनमें से 180 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications