गुजरात में रथ यात्रा के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि गुजरात सरकार ने केंद्रीय बलों की 75 कंपनियां तैनात की है और अहमदाबाद व अन्य चार शहरों में निकाली जाने वाली कुल 117 छोटी-बड़ी यात्राओं की सुरक्षा के लिए पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश से राज्य रिजर्व पुलिस (एसआरएफ) की एक कंपनी भी मंगाई गई है।
राज्य के पुलिस महानिदेशक एस.एस.खंडेलवाल ने यहां संवाददाताओं को बताया कि अहमदाबाद, राजकोट, सूरत और आणंद में रथ यात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए राज्य व केंद्रीय बलों की कुल 133 कंपनियां बुलाई गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications