मुंबई हमले के मामले में 22 पाकिस्तानी के खिलाफ वारंट जारी
विशेष लोक अभियोजक उज्जवल निकम की अपील को स्वीकार करते हुए विशेष न्यायाधीश एम.एल.तहिलयानी ने मंगलवार को यह आदेश जारी किया।
निकम ने सोमवार को अदालत से अनुरोध किया था कि 35 वांछित आतंकवादियों में से 27 के पते भारत के पास उपलब्ध हैं। ऐसे में इनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया जाना चाहिए।
मुंबई हमले में फिलहाल एकमात्र जीवित गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल आमिर कसाब पर मामला चल रहा है। मुंबई हमले के दौरान पिछले वर्ष 26 से 28 नवंबर को 60 घंटे चली कार्रवाई में उसके नौ साथी मारे गए थे।
भारत की कई जांच एजेंसियों ने मुंबई हमले को अंजाम देने के लिए लश्कर-ए-तैयबा पर आरोप लगाए हैं। इस हमले में 170 लोगों की जान चली गई थी।
पुलिस ने इस मामले में अदालत में दाखिल 11,500 पृष्ठों के आरोप पत्र में 35 अन्य आतंकवादियों को वांछित की सूची में रखा है जिसमें लश्कर कमांडर जरार शाह और जकी-उर-रहमान लखवी का नाम शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications