भारत और दक्षिण कोरिया के बीच आर्थिक समझौता शीघ्र
नई दिल्ली की यात्रा पर आए दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री यू मयूंग ह्वान ने मंगलवार को यहां आधिकारिक बैठक के बाद इसकी घोषणा की।
बैठक में विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा और ह्वान ने द्विपक्षीय समझौते की सराहना करते हुए कहा कि इससे दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को विस्तार मिलेगा।
दक्षिण कोरियाई मंत्री ने कहा कि बड़ी संख्या में कोरियाई कंपनी भारत में निवेश करना चाहती है। यहां तक कि दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़कर 15 अरब डॉलर को पार कर गया है।
कृष्णा ने कहा कि उनकी सरकार कोरियाई कंपनियों को निवेश के लिए उपयुक्त माहौल उपलब्ध कराने के मुद्दे को प्राथमिकता देगी।
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "उन्होंने आशा जताई कि दोहरा कराधान समाप्त करने सहित अन्य समझौते को शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा।"
इसके अलावा दोनों देशों के मंत्रियों ने नागरिक उड्डयन, जहाजरानी, उर्जा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के बारे में भी चर्चा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications