प्रतिबंध को कैसे लागू करना है, यह हम तय करेंगे : बुद्धदेव (लीड-1्र)
मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "यह कानून सारे देश में लागू है। इसलिए राज्य में भी लागू हो गया है।"
हालांकि उन्होंने कहा कि इस प्रतिबंध को क्रियान्वित कैसे करना है, यह फैसला राज्य सरकार करेगी।
उन्होंने कहा, "यह राज्य सरकार पर निर्भर है कि हम क्या कर सकते हैं। किसे गिरफ्तार करना है और किसे छोड़ना है, यह देखना हमारा काम है।"
भट्टाचार्य ने कहा कि 1967 में पारित हुए इस केंद्रीय कानून में समय-समय पर संशोधन किए गए हैं। इसके तहत प्रतिबंधित 34 संगठनों पर कार्रवाई करने का अधिकार राज्यों को है।
उन्होंने कहा कि नक्सलियों पर लगाम कसने के लिए प्रशासन को कड़े कदम उठाने होंगे लेकिन सिर्फ प्रशासन अकेले ही ऐसी समस्याओं का हल नहीं निकाल सकता।
उन्होंने कहा कि लालगढ़ में सिंचाई एक बड़ी समस्या है। मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना सरकार की जिम्मेदारी है। हमने इस दिशा में बहुत काम किया है।
उल्लेखनीय है कि गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने सोमवार को भाकपा (माओवादी) पर प्रतिबंध लगाने के संबंध में अधिसूचना जारी की थी और उसे आतंकवादी संगठन घोषित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications