उड़ीसा में गर्मी से जीना मुहाल, स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गई
राज्य के जन शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "राज्य में गर्मी की छुट्टी शनिवार यानी 27 जून तक बढ़ा दी गई है। अब स्कूल 29 जून यानी सोमवार को खुलेंगे"।
आमतौर पर राज्य में हर साल गर्मी की छुट्टी 1 मई से शुरू होती है और 16 जून तक रहती है। हालांकि इस बार गर्मी की वजह से छुट्टियां 21 अप्रेल से 16 जून तक की गई थी। उसके बाद 23 जून तक बढ़ा दी गई।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के अनेक क्षेत्रों में भीषण गर्मी और जोरदार लू की वजह से जनजीवन अस्तव्यस्त है। अनेक शहरों का तापमान 40 से 45 डिग्री पहुंच गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications