बजाज ने नई पल्सर लांच की
बजाज ऑटो के मुख्य कार्यकारी (दोपहिया) एस. श्रीधर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "हम अपने उपभोक्ताओं को बेहतरीन उत्पाद मुहैया कराने के लिए लगातार प्रयोग करते रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि पल्सर-220 प्रदर्शन के मामले में सभी को पीछे छोड़ते हुए देश की सबसे तेज मोटरसाइकिल बन गई है।
इस सेग्मेंट की बाइक को सबसे पहले 2001 में 150 सीसी इंजन के साथ लांच किया गया था।
कंपनी का दावा है कि यह भारतीय बाजार की सबसे तेज मोटरसाइकिल है।
बजाज वर्तमान में 150 सीसी, 180 सीसी और 200 सीसी में पल्सर को बेच रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications