Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

वाशिंगटन में भूमिगत रेल दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 9 हुई (लीड-3)

समाचार एजेंसी डीपीए ने समाचार चैनल सीएनएन से हवाले से बताया कि इस दुर्घटना में कम से कम 76 लोग घायल हुए हैं।

मैरीलैंड राज्य की सीमा से लगे वाशिंगटन के क्षेत्र में शाम पांच बजे हुई यह दुर्घटना वाशिंगटन के मेट्रोरेल के पिछले 33 वर्षो के इतिहास में सबसे भीषण है।

दुर्घटना उस वक्त हुई जब दो स्टेशनों के बीच अचनक रूकी एक ट्रेन को पीछे से आ रही ट्रेन ने टक्कर मार दी।

वाशिंगटन के मेयर एड्रीएन फेंटी ने कहा कि मौके पर स्थिति काफी भयावह हो गई।

टेलीविजन फुटेज में दिखाया गया है कि बुरी तरह क्षतिग्रस्त डिब्बे एक दूसरे के ऊपर चढ़ गए हैं। दुर्घटना के कारण इस मार्ग पर रेल यातायात रोकना पड़ा।

मृतकों में टक्कर मारने वाली रेलगाड़ी की 42 वर्षीय चालक जे. मैकमिलन भी शामिल है।

वाशिंगटन के अग्निशमन सेवा प्रमुख डेनिस रुबिन ने गंभीर रूप से घायल लोगों की संख्या 14 है, इनमें से छह की हालत चिंताजनक है।

बचाव व राहत कार्य में अग्निशमन विभाग के करीब 200 अधिकारी व कर्मचारी लगे हुए थे।

वाशिंगटन और उससे लगे मेरीलैंड तथा वर्जीनिया के उपनगरों में मेट्रो ट्रेन और बसों की संचालन व्यवस्था के प्रमुख जान काटोए ने कहा कि दमकल कर्मचारी अभी भी मलबे से घायलों की तलाश में लगे हुए हैं।

अधिकारियों ने इस मार्ग का उपयोग करने वाले यात्रियों से अन्य मार्गो और दूसरे साधनों का प्रयोग करने को कहा है। वाशिंगटन की भूमिगत रेल व्यवस्था के 33 वर्ष के इतिहास में यह सबसे बड़ी दुर्घटना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+