मेट्रो स्टेशन पर हादसा, जवान घायल
सीआईएसएफ के अधिकारी ने बताया कि सीआईएसएफ का जवान जयपाल सिविल लाइन मेट्रो स्टेशन के पास करीब 8.50 बजे मेट्रो रेल से टकरा गया। जवान को गंभीर हालत में अरुणा आसफअली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अधिकारियों के मुताबिक लाइन पर किसी को खड़े देख मेट्रो चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोका। घटना के बारे में जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications