बिहार में नक्सली हमले में डीडीसी और 3 पुलिसकर्मी घायल (लीड-1)

इससे पहले नक्सलियों ने सोमवार की देर रात गया जिले में एक मोबाइल टावर तथा औरंगाबाद जिले में एक कला-संस्कृति भवन को विस्फोटक कर उड़ा दिया।

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि आज दिन में एक बजे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के एक दर्जन नक्सली लखीसराय समाहरणालय (जिलाधिकारी कार्यालय) तथा न्यायालय परिसर के बीच में उस समय हमला कर अंधाधुंध फायरिंग की जब कुछ नक्सलियों को अदालत में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था।

इस हमले में नक्सलियों ने पुलिस कब्जे से अपने साथी मिसरी बेसरा उर्फ बाबूलाल बेसरा को भी छुड़ा ले गए। नक्सली पुलिस से एक कार्बाइन तथा दो राइफल भी लूट ले गए।

नीलमणि के मुताबिक इस हमले में उप विकास आयुक्त राजीव रंजन सिन्हा के अलावा तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इलाज के लिए सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।

लखीसराय के पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस जवानों को लखीसराय के लिए रवाना कर दिया गया है।

इससे पहले औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के जीकटी गांव में नक्सलियों ने धावा बोलकर कला-संस्कृति भवन को विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया। औरंगाबाद के पुलिस उपाधीक्षक अख्तर हुसैन ने मंगलवार को बताया कि नक्सलियों द्वारा की गई इस कार्रवाई में तीन वर्ष पूर्व बना यह भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

उधर, गया जिले के बाराचट्टी थाना के खराटी गांव में नक्सलियों ने एयरटेल नामक निजी कंपनी के एक मोबाइल टावर को विस्फोट द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया। बाराचट्टी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि करीब 70-80 की संख्या में आए नक्सलियों ने मोबाइल टावर को विस्फोटक लगाकर क्षतिग्रस्त कर दिया।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से हस्तलिखित एक पर्चा भी बरामद किया गया है जिसमें पश्चिम बंगाल के लालगढ़ में पुलिस की कार्रवाई के विरोध में इस कार्रवाई को अंजाम देने की बात कही गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है तथा नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि भाकपा (माओवादी) संगठन ने लालगढ़ में पुलिस कार्रवाई के विरोध में बिहार समेत पांच राज्यों में सोमवार से दो दिन के बंद का एलान किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+