शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख, सेंसेक्स 2.21 अंक गिरा (राउंडअप)
इससे पहले आज सुबह बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 178.35 अंकों की गिरावट के साथ 14,147.87 पर खुला और दिन के कारोबार के दौरान 14,394.19 के ऊपरी और 14,016.95 अंकों के न्यूनतम स्तर को छुआ। कारोबार के दौरान बीएसई के तीन सेक्टरों तेल व गैस, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों और ऊर्जा सूचकांक को छोड़कर सभी में गिरावट दर्ज की गई।
तेल एवं गैस सेक्टर के सूचकांक में सबसे ज्यादा 2.62 फीसदी की बढ़ोतरी हुई जबकि बैंकिंग सेक्टर के सूचकांक में सबसे ज्यादा 2.14 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में करोबार का रुख नकारात्मक रहा और 1116 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में बढ़ोतरी जबकि 1455 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक आज सुबह 11.95 अंकों की गिरावट के साथ 4223.30 पर खुला और कारोबार के दौरन 4267.45 के उच्चतम और 4143.25 के न्यूनतम स्तर पर कारोबार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications