भारत और ब्रिटेन डब्ल्यूटीओ बातचीत शुरू करने पर सहमत
भारतीय सूत्रों ने मंगलवार को कहा कि शर्मा ने अपने एक दिवसीय लंदन प्रवास के दौरान सोमवार को ब्रिटिश व्यापार मंत्री मैंडेल्सन से मुलाकात की थी।
सूत्रों ने कहा कि दोनों मंत्रियों के बीच बहुत ही रचनात्मक बातचीत हुई और दोनों जेनेवा में विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) पर आधारित दोहा विकास दौर की बातचीत शुरू करने की जरूरत पर सहमत हो गए।
सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, "चूंकि दोहा पर सारा कुछ पहले ही हो चुका है लिहाजा दोनों मंत्रियों ने इस मामले के समापन की जरूरत के बारे में बातचीत की।"
सूत्रों ने आगे कहा, "मुद्दा यह है कि जो भी मेज पर सामने है उस पर चर्चा की जानी चाहिए और उसे आगे बढ़ाया जाना चाहिए। मामले को पूर्ण किया जाना चाहिए।"
शर्मा ने संकेत दिया है कि भारत बातचीत की मेज पर वापस लौटने को तैयार है। यह बातचीत पिछले वर्ष उस समय टूट गई थी, जब अमेरिका ने अपने यहां कृषि पर दी जाने वाली भारी भरकम सब्सिडी को कम करने से इंकार कर दिया था और भारत अपने गरीब किसानों की आजीविका की सुरक्षा के लिए तैयार किए गए प्रस्तावों से चिपका रह गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications