माओवादी वार्ता के लिए सशर्त तैयार
नक्सली नेता सागर ने एक निजी टेलीविजन चैनल से बातचीत में कहा, "हमारे खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को यदि रोक दिया जाए और बुद्धिजीवी वर्ग पहल करें तो हम सरकार से वार्ता को तैयार हैं। वार्ता के दौरान बुद्धिजीवियों का मौजूद रहना भी जरूरी है।"
उल्लेखनीय है कि दो दिनों पहले वाम विरोधी बुद्धिजीवियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने लालगढ़ का दौरा किया था। इस प्रतिनिधिमंडल में फिल्मकार अपर्णा सेन, नाट्य जगत से जुड़े कौशिक सेन और सांवली मित्रा शामिल थीं। इन बुद्धिजीवियों ने भी संघर्षविराम और वार्ता की मांग की थी।
इस बीच सैन्य बलों ने लालगढ़ को लगभग अपने नियंत्रण में ले लिया है। पुलिस महानिरीक्षक (पश्चिमी रेंज) कुलदीप सिंह ने आईएएनएस से फोन पर बातचीत में कहा, "लालगढ़ में अभियान अभी भी जारी है। अभी हमारा लक्ष्य सड़क मार्ग की बहाली सुनिश्चित करना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications