सीबीआई की अदालत ने पिनराई विजयन को समन जारी किया
इस मामले के सभी आरोपियों को 24 सितम्बर के पहले अदालत में पेश होने को कहा गया है। मामले की सुनवाई कर रहे विशेष जज ने सौदे के दौरान बरती गई अनियमितताओं में पूर्व ऊर्जा मंत्री जी. कार्तिकेयन और केरल राज्य विद्युत बोर्ड के एक पूर्व कर्मचारी की भूमिका की नए सिरे से जांच आरंभ करने के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने पिछल्ले दिनों विजयन और एसएनसी लवलीन कंपनी व अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था जिसमें कहा गया था कि 1977 में जब विजयन राज्य के ऊर्जा मंत्री थे तो उन्होंने तीन ऊर्जा संयंत्रों के जीर्णोद्धार के लिए कनाडा की इस कंपनी को नियम कायदों को ताक पर रखकर ठेका दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications