बिहार में गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में धरने पर बैठे लालू
धरने में भाग लेने आए लालू प्रसाद ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बिहार में ही नहीं बल्कि राजधानी में भी विधि-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। नीतीश कुमार की सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार विधि-व्यवस्था सुधारने के बजाए धन्यवाद यात्रा कर विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। रेल मंत्री ने कहा कि राजद अब सड़क की राजनीति करेगा तथा जनहित के सभी मुद्दों को लेकर आंदोलन करेगा।
लालू ने कहा कि बिहार में हत्याओं का सिलसिला जारी है स्थिति यहां तक आ गई है कि अभियंता और ट्रांसपोर्टर की हत्या हुई है और आरोपियों कीे गिरफ्तारी की मांग को लेकर उनके परिजनों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है परंतु आरोपी पकड़े नहीं जा रहे हैं। राज्य में हत्या, अपहरण तथा लूट का दौर जारी है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने की भी बात कही।
धरने में पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह, पूर्व सांसद रामकृपाल यादव समेत कई नेताओं ने भाग लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications