भाकपा (माओवादी) पर प्रतिबंध पश्चिम बंगाल के लिए भी लागू : बुद्धदेव
मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने कैबिनेट की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "यह कानून सारे देश में लागू है। इसलिए राज्य में भी लागू हो गया है।"
हालांकि उन्होंने कहा कि इस प्रतिबंध को क्रियान्वित कैसे करना है, यह फैसला राज्य सरकार लेगी।
उन्होंने कहा, "यह राज्य सरकार पर निर्भर है कि हम क्या कर सकते हैं। किसे गिरफ्तार करना है और किसे छोड़ना है, यह हमारा काम है।"
उल्लेखनीय है कि गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने सोमवार को भाकपा (माओवादी) पर प्रतिबंध लगाने के संबंध में अधिसूचना जारी की थी और उसे आतंकवादी संगठन घोषित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications