दिल्ली में थाने में महिला के साथ बलात्कार

महिला का आरोप है कि सोमवार को एक अधिकारी एवं चार पुलिसकर्मियों ने थाने के अंदर उसके साथ बलात्कार किया।

महिला के मुताबिक सोमवार शाम उसके पति पर सट्टेबाजी का आरोप लगाकर पुलिस की एक टीम इन्द्रपुरी स्थिति उसके आवास पर आई। घर पर पति के नहीं मिलने पर पुलिस महिला को पूछताछ के लिए थाना ले गई, जहां उसके साथ पुलिसकर्मियों ने बलात्कार किया।

महिला ने एक समाचार चैनल को बताया कि उसे धमकी दी गई कि अगर इस बारे में वह मुंह खोलेगी तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

इसके बाद महिला ने घटना के बारे में अपने पति को बताया, जिसने इलाज के लिए उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया।

महिला के पति ने कहा, "वह काफी उदास है और उसने पूरी घटना के बारे में मुझे बताया। परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मैंने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। मैंने पुलिस को सूचना दी, लेकिन उसने कोई मामला दर्ज नहीं किया।"

इस बारे में दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने आईएएनएस से कहा, "घटना के बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता। हम महिला की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। महिला प्रकोष्ठ मामले की छानबीन कर रही है।"

राम मनोहर लोहिया अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एस. के. शर्मा ने कहा, "प्राथमिक मेडिकल जांच रिपोर्ट में महिला के साथ बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई है और आगे की जांच के लिए कपड़ों को रोहिणी स्थित फॉरेंसिक प्रयोगशाला भेजा गया है।"

इधर, घटना से आक्रोशित करीब 200 लोगों की भीड़ ने मामला दर्ज करने की मांग करते हुए इन्द्रपुरी थाने पर हमला किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+