छत्तीसगढ़ में नक्सलवादियों ने रास्ते जाम किए
पुलिस ने कहा कि सोमवार को राज्य में जनजीवन प्रभावित नहीं हुआ और हिंसा की किसी घटना की सूचना नहीं मिली लेकिन उड़ीसा और आंध्र प्रदेश की सीमा से लगे बस्तर और उत्तरी हिस्से में झारखंड सीमा से लगे सरगुजा में बंद का असर रहा। दर्जनों लोग बस अड्डों पर फंसे रहे क्योंकि कोई भी वाहन नक्सल प्रभावित इलाकों में जाने को तैयार नहीं था।
मंगलवार सुबह नक्सलवादियों ने बस्तर क्षेत्र के पांच जिलों दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर और बस्तर के विभिन्न मार्गो पर भारी लट्ठे रखकर मार्ग अवरूद्ध कर दिया। इससे राष्ट्रीय राजमार्गो पर यातायात जाम हो गया।
सरगुजा में यात्री वाहनों के मालिकों ने हमलों के भय से अपने वाहनों को सड़कों से दूर रखा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications