श्रीलंका में तमिल सांसद गिरफ्तार
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक तमिल नेशनल एलायंस (टीएनए) के नेता और संसद सदस्य सथशिवम कानागरत्नम पर आरोप है कि वह लिट्टे नियंत्रित क्षेत्र में रह रहे थे और पिछले महीने हुई सैन्य कार्रवाई के दो दिन पहले ही वह वहां से भाग निकले थे।
अखबार डेली न्यूज कि मुताबिक कानागरत्नम कोलंबो में एक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश हुए। अदालत ने उन्हें 26 जुलाई तक हिरासत में रखने के आदेश दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications