पाक में अमेरिकी हवाई हमला, 6 की मौत
सूत्रों के हवाले से जियो टीवी ने कहा है कि तालिबान के कमांडर बैतुल्लाह मोहम्मद के गढ़ कहे जाने वाले लाधा उपमंडल में एक मकान पर अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने तीन मिसाइलें दागी।
पांच दिन पहले ही दक्षिणी वजीरिस्तान के सबसे बड़े शहर वाना में अमेरिका ने हवाई हमला किया था, जिसमें कम से कम नौ तालिबानी मारे गए थे।
एक अधिकारी ने कहा कि हवाई हमले का लक्ष्य एक आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर और एक घर था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications