भिन्ड से 5 अपहृत कर्मचारी आगरा में मुक्त
चंबल क्षेत्र की कनेरा परियोजना का काम जल संसाधन विभाग इन्दौर की एक निजी कम्पनी से करा रहा है। इस काम में लगे दो सब इंजीनियरों सहित कुल छह लोगों का अटेर थाना क्षेत्र के कछपुरा इलाके से 21 जून की दोपहर को पंडित गिरोह ने अपहरण कर लिया था। मध्य प्रदेश पुलिस ने इस गिरोह के मुखिया राजनारायण और राजकुमार पर 10 -10 हजार का अतिरिक्त इनाम 22 जून को बढ़ा दिया था। अपहृतों को मुक्त कराने के लिए मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की पुलिस ने संयुक्त अभियान छेड़ रखा था।
चंबल क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक आऱ बी़ शर्मा ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि पुलिस की कॉबिंग और दबाव के चलते डकैत गिरोह जंगलों में भागता फिर रहा था। मंगलवार की सुबह डकैत गिरोह की भिन्ड जिले की सीमा से लगे आगरा जिले के छेड़ा राठौड़ थाना क्षेत्र के जंगल में पुलिस से मुठभेड़ हो गई और डकैत पांच अपहृताओं को छोड़कर भाग गए। एक अपहृत सुरेश माहेश्वरी का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications