गोवा में स्वाइन फ्लू के दो नए संदिग्ध मामले
स्वाइन फ्लू के लिए गोवा में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए डा. राजेन्द्र तांबा ने कहा कि एक महिला और उसका बेटा विगत दो जून को अमेरिका से गोवा आए थे। दोनों में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए हैं।
दोनों मां-बेटे को घर में रहने को कहा गया है। दोनों का परीक्षण किया जा रहा है। उनके रक्त के नमून ले लिए गए हैं और उसे दिल्ली स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिकेबल डिसीजेज में भेजा गया है।
तांबा ने कहा कि दो दिनों में नमूने का परीक्षण हो जाएगा और स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications