'पाक परमाणु हथियारों से उड़ायेंगे अमेरिका'

अल-याजिद ने रविवार को कहा कि मौका मिला तो उनका संगठन इस काम में चूकेगा नहीं। उन्होंने कहा, "इंशा-अल्लाह, पाकिस्तान के परमाणु हथियार अमेरिका के हाथों में हम नहीं पड़ने देंगे। हमारे लड़ाके उन्हीं हथियारों को अमेरिका को निस्तेनाबूत करने में इस्तेमाल करेंगे।"
सांप का सिर है अमेरिका
अल-कायदा नेता ने कहा, "हमरे संगठन की नीति आज भी वही है। सांप को मारने के लिए उसके सिर पर वार करो और हमारा मानना है कि सांप का सिर अमेरिका है।" उन्होंने कहा कि अल-कायदा और अमेरिका के बीच तभी समझौता होगा, जब तेल और ऊर्जा के लिए अमेरिका मुस्लिम देशों का विध्वंस करना बंद कर देगा।
स्वात घाटी में पाकिस्तान के खिलाफ छिड़ी आतंकवादियों की जंग के बारे में अल-कायदा नेता ने उम्मीद जतायी कि तालिबानी लड़ाके पाक सेना को जरूर शिकस्त देंगे।


Click it and Unblock the Notifications