मुंबई पर हवाई हमले की आशंका

हमले की इस आशंका का खुलासा मुंबई पुलिस कमिश्नर शिवानंद ने सोमवार को एक प्रेसवार्ता में किया। मुंबई पुलिस ने आशंका जतायी है कि आतंकवादी संगठन मुंबई पर अब हवाई या सड़क के रास्ते से हमला कर सकते हैं।
आधुनिक हथियारों से लैस हुई मुंबई पुलिस
पुलिस कमिश्नर ने इस बात का भरोसा दिलाया कि उनका महकमा किसी भी प्रकार के हमले से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
मुंबई आतंकी हमलों के बाद यहां की पुलिस पर कई सवाल उठे थे, जिसके बाद अब पुलिस को अत्याधुनिक हथियारों व सुरक्षा संसाधनों से लैस कर दिया गया है। सोमवार को एक समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों को आधुनिक हथियार, गाड़ियां और बुलैट प्रुफ जीप दी गईं। इन सबके लिए महाराष्ट्र सरकार ने 35 करोड़ रुपए का बजट मंजूर किया है।


Click it and Unblock the Notifications