माओवादियों पर प्रतिबंध के विरुद्ध लेफ्ट

मुख्यमंत्री के इस बयान की तीखी आलोचना करते हुए वाम मोर्चा ने माओवादियों पर प्रतिबंध पर सख्त ऐतराज जताया है। वाम मोर्चा ने साफ कह दिया है कि माओवादियों पर प्रतिबंध कतई नहीं लगेगा।
राजनीतिक ढंग से सुलझाएं मामले
वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने सोमवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि माओवादियों की गलत राजनीति का मुकाबला उनके संगठन पर प्रतिबंध लगाकर नहीं किया जा सकता। माओवादियों से जुड़े मसलों का हल राजनीतिक ढंग से ही निकाला जा सकता है।
बिमान बोस ने कहा कि सरकार को प्रशासनिक तरीकों का इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे माओवादी प्रभावित इलाकों में लोगों की जिंदगी आसान हो सके।


Click it and Unblock the Notifications