आजमगढ़ में भाजपा नेता की हत्या

पुलिस प्रमुख रिमत शर्मा ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आजमगढ़ के रैदोपुर मुहल्ले के निवासी भैरव सिंह (50 वर्ष) रविवार को टहलने के लिए घर से निकले थे तभी बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार हमलावरों ने उन्हें गोलियों से भून दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
राजनीतिक रंजिश का परिणाम
पुलिस के मुताबिक परिजनों की शिकायत पर इलाके के ही ढेला सिंह नामक एक व्यक्ति और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह राजनीतिक रंजिश का मामला प्रतीत होता है। फिलहाल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर दबिश डाल रही है।
संघ कार्यकर्ता की हत्या के बाद शहर के हिंदूवासी संगठनों में खासा रोष व्याप्त है। भारतीय जनता पार्टी, संघ और विश्व हिंदू परिषद ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। संघ व भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा रोष व्याप्त है। जिले के पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शहर में तनाव की आशंका को देखते हुए प्रमुख इलाकों में पुलिस तैनात कर दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications