Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बंगा को 90 करोड़ का सैलरी ऑफर

Ajaypal Banga
न्यू यॉर्क। दुनिया भर में तमाम वैश्विक स्‍तर की कंपनियां या तो अपने कर्मचारियों को निकालने में जुटी हैं, या उनका वेतन काटने में। लेकिन एक कंपनी ऐसी भी है, जिसने 90 करोड़ का सैलरी ऑफर दिया है। यह कंपनी है मास्‍टर कार्ड जिसने सिटीग्रुप के एशिया-प्रशांत क्षेत्र के सीईओ अजयपाल बंगा सालाना 90 करोड़ रुपये की नौकरी का ऑफर दिया है।

बंगा ने इस ऑफर को स्‍वीकार कर लिया है। वो मास्टर कार्ड के प्रेजिडंट और सीओओ के रूप में 31 अगस्त को अपना कार्यभार संभालेंगे। यह अबतक का सबसे बड़ा वेतन पैकेज माना जा रहा है। संभावना जतायी जा रही है कि जल्‍द ही वो मास्टर कार्ड के सीईओ हो जाएंगे।

19 करोड़ का साइन-इन बोनस

मास्टर कार्ड से बंगा के करार के अनुसार, उन्हें सालाना 21.5 लाख डॉलर (10 करोड़ रुपये) के वेतन और अन्य भत्ते मिलेंगे। इसके अलावा, उन्हें 1.59 करोड़ डॉलर (लगभग 80 करोड़ रुपये) का एकमुश्त लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा बंगा को 42 लाख डॉलर(लगभग 19.72 करोड़ रुपये) का साइन-इन बोनस भी मिलेगा। इस पैकेज के तहत अजयपाल को 1.1 करोड़ डॉलर शेयरों के रूप में और बाकी राशि नकद में दी जाएगी।

नया पद संभालने के बाद बंगा अमेरिकन एक्सप्रेस के सीईओ केनेथ शेनो और सिटीग्रुप के भारतीय मूल के मुखिया विक्रम पंडित के बाद सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले बैंकर हो जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+